टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में अबीर अभिमन्यु को सबसे बड़ी खुशी देगा। वह अभिमन्यु को डैडा कहेगा।
अभिमन्यु की जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी देगा अबीर, अभिनव से छीने जाएंगे सारे हक
गोयनका हाउस में अक्षरा को कान्हा जी की आरती करने के लिए कहा जाएगा, लेकिन अक्षरा मना कर देगी और कहेगी कि वह अब कभी कान्हा की पूजा नहीं करेगी। दूसरी तरफ बिरला हाउस में अबीर आरती करता है।
वह वही भजन गाता है, जो अक्षरा गाती थी। अबीर के मुंह से ये भजन सुनकर अभि अक्षु की यादों में खो जाता है। वहीं, आरती के बाद अभिमन्यु अबीर से पूछता है कि क्या वह उसे डैड, डैडी, डैडा कुछ भी कहेगा?
अबीर जब जवाब नहीं देता, तो वह वहां से उठकर जाने लगता है, तभी अबीर अभि को डैडा कहकर आवाज देता है। इस एक शब्द से अभिमन्यु की आंखें नम हो जाती हैं।
सीरियल में आगे देखने के लिए मिलेगा कि अक्षरा, कायरव और मुस्कान के लिए लंच डेट का इंतजाम करती है। इसके बाद अभिनव अपने लिए एक अलग घर लेने की बात डीलर से करने लगता है।
ये बातें बड़े पापा यानी मनीष गोयनका सुन लेते हैं और वह अभिनव से कहते हैं कि वह कहीं भी नहीं जाएगा। मनीष गोनयका के काफी मनाने के बाद अभिनव घर से ना जाने का फैसला लेता है।
इसके बाद अक्षरा अपने बेटे अबीर के लिए जैम और ब्रैड बनाती है। इस दौरान कायरव और मुस्कान उसे रोकने की कोशिश करते हैं, लेकिन वह नहीं मानती।
अभिमन्यु मंजरी को बताता है कि उसने अबीर के स्कूल एडमिशन की बात कर ली है। ये बात सुनकर अबीर थोड़ा निराश हो जाता है,
लेकिन तभी उसे पता चलता है कि एडमिशन करवाने उसकी मां अक्षरा भी आ रही है और उसे अक्षु से मिलने का मौका मिलेगा। ये बात जानकर वह खुश हो जाता है।
गोयनका हाउस में भी अबीर के स्कूल एडमिशन के पेपर्स आते हैं, जिस पर अक्षरा को साइन करने होते हैं। इस पेपर में अबीर के पिता की जगह अभिमन्यु का नाम होता है।
ये चीज देखकर अभिनव थोड़ा उदास होता है, क्योंकि उससे उसके सारे हक छीन लिए गए हैं।